Home मध्य प्रदेश हर पांच साल में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी – श्रम...

हर पांच साल में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी – श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल

33

भोपाल
श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि श्रमिकों के हित में प्रत्येक 5 वर्ष में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी। वे गत दिवस भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से मजदूरों के कल्याण से जुड़े मुददों पर चर्चा कर रहे थे।

श्री पटेल ने कहा कि मजदूरों के स्वास्थ्य और कौशल विकास, उनके बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्र और राज्य सरकार ध्यान दे रही है। श्रमिकों की दुर्घटना और बीमारी में केन्द्र और राज्य ने मजदूर बंधुओं की भरपूर मदद की है। श्रमिकों को पी.एफ. का यूनिक आईडेंटिटी कार्ड देने का काम देश में पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हुआ है। श्री पटेल ने कहा कि मजदूरों के हित में काम करने के लिये संवेदना और समझ दोनों की जरूरत होती है। प्रदेश में संबल योजना हो या निर्माण श्रमिकों की मदद हो सरकार श्रमिकों और उनके परिवारजनों के साथ है।

भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में श्री संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष, श्री दिलीप गुर्जर प्रदेश महामंत्री, श्री निरंजन कुमार संगठन मंत्री तथा श्री अरविंद मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष शामिल थे। संघ की ओर से मजदूरों के हित में श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में श्री कमलेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष, मेघा दुबे, श्री राजन नायर, प्रदेश मंत्री, श्री दीपक गुप्ता, कार्यालय मंत्री, श्री उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष तथा श्री हरेन्द्र सिंह चंदेल भी चर्चा में शामिल थे।

 

Previous articleअपने अद्भुत शौर्य से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीरों को सलाम- मंत्री श्री सिंह
Next article61 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृति के रूप में दी गई 309 करोड़ रूपये की राशि