Home मध्य प्रदेश उज्जैन संभाग में जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर, जल...

उज्जैन संभाग में जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर, जल ग्राम घोषित करें : सचिव श्री नरहरि

11

भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री पी. नरहरि ने उज्जैन में जल जीवन मिशन के कार्यों की संपूर्ण जानकारी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर साझा करने तथा परियोजना स्थल पर उनका दौरा कराने के भी निर्देश दिए।कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक त्वरित गति से पूर्ण कर संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर उन्हें “हर घर जल ग्राम “घोषित करने एवं प्रमाणीकरण करने के लिए निर्देशित किया।

संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यांत्रियों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा की। जल निगम के एम डी श्री कोलसानी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

Previous articleसौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुँचाना है लक्ष्य हमारा : मंत्री श्री शुक्ला
Next articleअपने अद्भुत शौर्य से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीरों को सलाम- मंत्री श्री सिंह