Home छत्तीसगढ़ CG : तालाब में तैरते मिला मासूम का शव, रात से था...

CG : तालाब में तैरते मिला मासूम का शव, रात से था लापता

34

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। रविवार को सुबह गांव के तालाब में मासूम का शव तैरते मिला। इस घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लिबरा निवासी 7 वर्षीय कुश कुमार अपने साथियों के साथ कल शाम रात को नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया हुआ था। मासूम के देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद परिजन उसकी खोजबीन में लगे हुए थे।

इसी दौरान रविवार को सुबह 6 बजे गांव के तालाब में मासूम का शव तैरते मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर गांव के ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

Previous articleCG : कलेक्टर के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने संभाली जन जागरूकता की कमान
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी