राजनांदगांव, भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एल्डरमैन ओमप्रकाश अग्रवाल “बाबा” के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि ओम प्रकाश अग्रवाल को पार्टी में बाबा जी कहा जाता था और वह संघटनात्मक कार्यों में रूचि लिया करते थे, जितने भी चुनाव संपन्न हुए हैं, सभी में भाजपा की ओर से प्रशासनिक कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन ओम प्रकाश जी किया करते थे, पार्टी ने उनकी कुशल क्षमता को देखते हुए एल्डरमैन भी बनाया था, जिस पर वह खरे भी उतरे । उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को प्रत्येक कार्यकर्ता नमन करता था । श्री यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और बाबा जी को अपने चरणों में स्थान दे
