छत्तीसगढ़ में भले ही मानसून आ गया हो, लेकिन दुर्ग जिले में बादल सिर्फ रिमझिम बरस कर शांत हो जा रहे हैं। तेज बारिश महज एक से डेढ़ घंटे तक हो रही है। रविवार को दिन में दुर्ग में तेज धूप निकली तो वहीं पड़ोसी जिले राजनांदगांव में जमकर बरसात हुई। यहां तेज बारिश से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया।
दुर्ग जिले की बात करें तो यहां सुबह से तेज धूप निकली और उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। दुर्ग जिले में औसत से 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जिले में अब तक 155.1 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कुछ घंटे राजनांदगांव में हल्की रिमझिम बारिश हुई
वहीं राजनांदगांव जिले में शाम को तेज बारिश होने से ठंडी हवा चली और आसमान में बदली छाई रही। देर शाम 6-7 बजे से लेकर कुछ घंटे तक यहां हल्की रिमझिम बारिश हुई। इससे दिन का तापमान जहां 32 डिग्री सेंटीग्रेट पहुंच गया तो वहीं शाम को घटकर 27 डिग्री सेंटीग्रेट पहुंच गया है।
1 जून से 4 जुलाई तक 163.2 MM बारिश
दुर्ग जिले में बारिश की बात करें तो यहां औसत से 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले में 1 जून से 4 जुलाई तक 163.2 एमएम बारिश हुई है। जबकि अब तक यहां 335.7 एमएम बारिश औसत रूप से हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक यह आंकड़ा सामान्य से कम है।

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि दुर्ग जिले में आने वाली 17 जुलाई तक बारिश होगी। साथ ही साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही 18 और 19 जुलाई को आसमान खुला होने और धूप निकलने की संभावना है। यदि चार दिन सही बारिश हो गई तो ये अपनी औसत बारिश के मानक को पूरा कर लेगा।

जिले में अब तक 155.1 मि.मी. बारिश
दुर्ग जिले में 1 जून से 14 जुलाई तक 155.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 283.0 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 80.4 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है।
इसके अलावा तहसील दुर्ग में 110.0 मिमी, तहसील धमधा में 123.7 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 141.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 191.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 14 जुलाई को तहसील दुर्ग में 7.0 मिमी, तहसील धमधा में 37.2 मिमी, तहसील पाटन में 20.2 मिमी, तहसील बोरी में 0.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 27.04 मिमी और तहसील अहिवारा में 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
