Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : युगांतर खेलो इंडिया एकेडमी नांदगांव ने जीता स्वर्ण

राजनांदगांव : युगांतर खेलो इंडिया एकेडमी नांदगांव ने जीता स्वर्ण

19

राजनांदगांव भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर साई और अंतर खेलो इंडिया एकेडमी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में युगांतर खेलो इंडिया बास्केटबॉल एकेडमी राजनांदगांव की बालक बास्केटबॉल टीम ने अखिल भारतीय अंतर साई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फाइनल में साई ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी को 81-61 अंकों से परास्त किया। पिछली विजेता साई ट्रेनिंग सेंटर जबलपुर की टीम ने कांस्य पदक जीता।

इस प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य, समाजसेवी शैंकी बग्गा की अध्यक्षता एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे एवं बास्केटबॉल खिलाडी लुमेंद्र साहू के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मृणाल चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि साई ने एवं कालवा राजेश्वर ने राजनांदगांव में खेल को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास किया और राजनांदगांव के बास्केटबॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। इसी का नतीजा है कि विगत 2007 के पश्चात राजनांदगांव में बास्केटबॉल की लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज सेवी शैंकी बग्गा ने बताया राजनांदगांव में बास्केटबॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होना गर्व का विषय है। राजनांदगांव एक भारत श्रेष्ठ भारत का मिशन पुरा करने का माध्यम बन रहा है।

खेल को बढ़ावा देने का प्रयास: मधुसूदन अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने बताया कि खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हूं। राजनांदगांव और शहर के विकास के लिए में हर संभव प्रयास करूंगा। राज्य और केंद्रीय सरकार भी खेल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। साई ने मृणाल चौबे, रेणुका यादव लुमेन्दर् साहू, श्रवण कुमार सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। राजनांदगांव में राजेश्वर राव की पदस्थापना के पश्चात बास्केटबॉल का स्तर बढ़ाने का प्रयास किया। इसका नतीजा भी दिख रहा है।

Previous articleअगले 48 घंटों में प्रदेश में झमाझम बारिश, भोपाल, सोमवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद
Next articleराजनांदगांव : किसानों के नाम पर फर्जी लोन मामले में कार्रवाई की गई