राजनांदगांव. प्रार्थी पिंटु मरकाम निवासी बसंतपुर फिरंतीन मंदिर के पास राजनांदगांव ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23/09/2020 की रात्रि 11.30 बजे फल मंडी के पास मोहल्ले के राजा निकोसे, पंकज यादव, चोटी उर्फ विष्णु सिंह राजपूत, खेमू उर्फ खेमचंद देवांगन, छीन उर्फ पिंटू उर्फ प्रथम यादव, नानू उर्फ कामेश्वर यादव एवं विकास दास वैष्णव उर्फ चिन्ना सभी मिलकर गोल्डी मरकाम उर्फ योगेन्द्र साहू को टंगिया, चाकू से हत्या करने के लिए मारपीट कर चोट पहुचाये है जिसे गोल्डी मरकाम कार से जिला अस्पताल राजनांदगांव ले गये जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।
घटना के समय गोल्डी मरकाम के साथ उसका दोस्त प्रतीक ताम्रकार निवासी कौरिनभाठा भी था जिसे भी टंगिया एवं चाकू से घायल किये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 147, 148, 149, 302,307 भादवि का कायम किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर घटना स्थल एवं शासकीय अस्पताल रवाना हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कविलाश टंडन, श्रीमती सुरेशा चौबे, श्री जयप्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) सुश्री रूचि वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) श्री मयंक रणसिंह द्वारा तत्काल घटना स्थल एवं शासकीय अस्पताल पहुचे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं थाना बसंतपुर एवं तकनीकी शाखा की कई टीम बनाकर अलग अलग दिशा में रवाना किया गया, साथ ही उस क्षेत्र के मुखबीरों को सूचित कर फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी के लिए लगाया गया।
आरोपियों की पतासाजी में लगी टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी (01) राजा निकोसे पिता कैलाश निकोसे उम्र 25 साल निवासी फिरतीन मंदिर के पास राजनांदगांव (02) पंकज यादव पिता अश्वनी यादव उम्र 20 साल निवासी फिरतीम मंदिर के पास राजनांदगांव (os) चोटी उर्फ विष्णु सिंह राजपूत पिता सुरेश सिंह राजपूत उब 20 साल निवासी फिरतीन मंदिर के पास राजनांदगांव एवं (04) खेगु खेमग देवांगन पिता मेहत्तर राम देवांगन उम्र 20 साल निवासी कौरिनभाग राजनांदगांव को पार कर पूछताछ किया गया।
पूछताछ में आरोपी राजा निकोसे में पुलिस को बताया कि वाद विवाद एवं पैसे की लेनदेन के कारण दिनाक 23/09/2020 की रात्रि 23.30 बजे अपने साथी आरोपी पंकज यादव, चोटी उर्फ विष्णु सिंह राजपूत, खेमु उर्फ खेमचंद देवांगन, म प पिन्टु जो प्रथम यादय, नानू उर्फ कागेश्वर यादव एवं विकास दास वैष्णव को साथ मिलकर एक राय होकर मृतका योगेन्द्र साहू उर्फ गोल्टी मरकाम को दंगिया एवं भाग, से हमला कर हत्या करना भूल किया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टगिया एवं चालू को जप्त कर लिया गया है। फरार आरोपी जीन उर्फ विन्दु उर्फ प्रथम यादव, नानू उर्फ कामेश्वर यादव एवं विकास दास वैष्णव की पुलिस सरगर्मी से पता तलाश कर रही है जला ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को ज्युडिसियल रिमाड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना बसंतपुर एवं तकनीकी शाखा टीम की सराहनीय भूमिका रही।
