रायपुर छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने बाल्को कैंसर अस्पताल के साथ मिलकर नि: शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं में बढ़ते हुए कैंसर के मामलों को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक करना और उनकी जांच करना था।
इस कैंसर जांच शिविर में रायपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से भी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के लिए मेमोग्राफी और पेप स्मीयर जांच की सुविधा उपलब्ध थी। शिविर में लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने अपनी जांच करवाई। संस्था ने आश्वासन दिया कि कुछ कैंसर पीड़ित महिलाओं को यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
शकुंतला फाउंडेशन ने पहले भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है, जिससे मरीजों को राहत मिल सके।
