Home मध्य प्रदेश पेटलावद के पास करडावद में हुई घटना, ड्राइवर को सीने में दर्द,...

पेटलावद के पास करडावद में हुई घटना, ड्राइवर को सीने में दर्द, सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

12

करडावद

पेटलावद से स्कूली बच्चों को लेकर ग्राम करड़ावद पहुंची। एक स्कूली बस गुरुवार दोपहर अनियंत्रित होकर ग्राम करड़ावद के बस स्टैंड पर लगे पानी पूरी ठेले से जा टकराई। बताया जाता है कि बस चालक की तबीयत बिगड़ जाने से वह बस से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई।

दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। पेटलावद से जैसे ही करड़ावद बस स्टैंड पहुंची। बस चालक के सीने में अचानक दर्द होने लगा। ऐसे में वह बस से नियंत्रण खो बैठा। उसने अपनी सूझबूझ से सड़क किनारे खड़े पानी पूरी के ठेले पर टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

बस चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। इधर बस में सवार बच्चों को दूसरे वाहन से घर तक पहुंचाया गया। 04 जेएचए 009-करड़ावद बस स्टैंड पर अनियंत्रित होकर बस ठेले से टकरा गई।

Previous articleई-पंचायतों की स्थापना के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाओं की आपूर्ति की जाए सुनिश्चित : मंत्री श्री पटेल
Next articleमध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव