राजनांदगांव| निगम सीमाक्षेत्र के सभी वार्डों में पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिए जल विभाग की टीम द्वारा अनावश्यक बहने वाले टोटी विहीन सार्वजनिक नल काटने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने जल विभाग की समीक्षा बैठक में वार्डों में टोटी विहीन अनावश्यक बहने वाले नलों की जांच कर काटने के निर्देश दिए थे। तीन दिनों में जल विभाग की टीम ने 24 नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।
इन बातों को ध्यान में रखकर आयुक्त के निर्देश पर टोटी विहीन सार्वजनिक नल काटने की कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के आधार पर वार्ड 40 में जांच की गई जहां के सार्वजनिक नलों से पानी बहते पाया गया। 1 जुलाई को नंदई कुंआ चौक, सतनामी पारा आदि क्षेत्रों में बिना टोटी के अनावश्यक बहते हुए 8 कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई और 2 जुलाई को सारथी पारा, चौखडिया पारा क्षेत्र से 9 नल तथा बुधवार को बांसपाई पारा, सागर पारा क्षेत्र से 7 नल कनेक्शन काटे गए।





