Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : मोंगरा बैराज से आज छोड़ा जाएगा पानी, गांवों में अलर्ट

राजनांदगांव : मोंगरा बैराज से आज छोड़ा जाएगा पानी, गांवों में अलर्ट

38

राजनांदगांव| बारिश की शुरुआत होने के बाद मोंगरा बैराज में मौजूद शेष पानी को निस्तारी के लिए छोड़ा जा रहा है। गुरुवार को मोंगरा बैराज से पानी छोड़ा जाएगा। इसे देखते हुए शिवनाथ तट के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। मोंगरा बैराज के ईई आफताब आलम ने बताया कि शिवनाथ के जलस्तर में कमी और एनीकटों में पानी की कमी को देखते हुए बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि लोग इस पानी का इस्तेमाल कर सकें। इधर बैराज के कैचमेंट एरिया में बारिश भी शुरू हो गई है। जिससे जल्द ही बैराज में पानी का भराव शुरू हो जाएगा। जिसके चलते पानी छोड़ने का फैसला लिया गया है। मोंगरा बैराज से पानी छोड़ने से पहले शिवनाथ तट के गांवों में मुनादी कराकर सतर्क रहने कहा जा रहा है।

Previous articleCG : आदिवासी महिलाओं के परिश्रम की मिठास अब पूरे भारत में
Next articleराजनांदगांव : सार्वजनिक नल, बगैर टोटी वाले 24 कनेक्शन काटे