Home छत्तीसगढ़ CG : जिले में 01 जून से अब तक 58.3 मिमी वर्षा...

CG : जिले में 01 जून से अब तक 58.3 मिमी वर्षा दर्ज

12

जशपुरनगर। जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 58.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 27 जून तक औसत वर्षा 137.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 5.3 मिमी वर्षा हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 40.9 मिमी, मनोरा में 95.9 मिमी, कुनकुरी में 39.5 मिमी, दुलदुला में 26.8 मिमी, फरसाबहार में 47.1 मिमी, बगीचा में 127.6 मिमी, कांसाबेल में 68.5 मिमी, पत्थलगॉव में 39.0 मिमी, सन्ना में 92.6 मिमी एवं बागबहार में 5.2 वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा बगीचा तहसील में दर्ज की गई है।

Previous articleखनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, 6 माह में ढाई करोड़ से अधिक का जुर्माना
Next articleCG : कलयुगी मां ने अपनी तीन संतानों को दिया खौफनाक मौत,