Home छत्तीसगढ़ CG : घटता बढ़ता रहेगा तापमान, कभी ठंडक तो कभी गर्म रहेगा...

CG : घटता बढ़ता रहेगा तापमान, कभी ठंडक तो कभी गर्म रहेगा वातावरण

12

इस सप्ताह तापमान मिला जुला रहने वाला है। न भीषण गर्मी सताएगी और न ही ठंडक राहत देगी। कुल मिलाकर वातावरण में कभी गर्मी तो कभी राहत की आस बनेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई जिससे वातावरण में ठंडक आ गई। तेज आंधी के कारण कई पेड़ की डाल टूटकर जमीन पर आ गई, जिसको लेकर मौसम विशेषज्ञ हुकुम सिंह का कहना है कि इस वर्षा के कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से गुरुवार को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे।

जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान भी स्थिर रहेगा। यह असर दो दिन रहने वाला है जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा तो एक बार फिर तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ेगा। जिससे पारा भी बढ़ेगा लेकिन केरल से आगे बढ़ रहे मानसून से हवाओं को मिलने वाली नमी गर्मी से राहत दिलाने का काम जरूर करेगी। शनिवार की अल सुबह गर्म हवाओं ने सुबह सुबह पारा बढ़ा दिया। जिसके कारण सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 35.4 डिग्री पर जा पहुंचा और साढ़े आठ बजे तक 38 डिग्री को पार कर गया।

सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • 2 जून: आसमान में बादल रहने से दिन का पारा घटेगा पर रात का पारा अधिक रहेगा। जिसके कारण दिन व रात में गर्मी महसूस होगी।
  • 3 जून: हवाएं चलने से आसमान से बादल छटेंगे जिससे रात का पारा नीचे आएगा और दिन में भी गर्मी से राहत मिलेगी।
  • 4 जून: आसमान से बादल छटने के कारण रात में गर्मी से राहत मिलेगी पर राजस्थानी हवाओं ना चलने से दिन के तापमान में भी कम रहेगा।
  • 5 जून: हवाओं को नमी मिलने से आसमान में एक बार फिर बादलों का आना जाना शुरू होगा। जिससे रात का तापमान बढ़ेगा पर दिन का तापमान सामान्य रहेगी।
  • 6 जून: पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा जिससे तेज धूप अपना असर दिखाएगी और तापमान बढ़ेगा।
  • 7 जून: रात का तापमान स्थिर रह सकता है जबकि दिन में चिलचिलाती धूप से गर्मी और तापमान दोनों बढ़ेंगे।
  • 8 जून: आसमान में बादल न होने व गर्म हवाएं चलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
  • इस सप्ताह का अनुमानित पारा
  • दिनांक अधि. न्यू.
  • 02 जून 46 33
  • 03 जून 44 31
  • 04 जून 42 30
  • 05 जून 42 31
  • 06 जून 43 31
  • 07 जून 44 31
  • 08 जून 45 31
Previous articleCG : IED ब्लास्ट, शौच करने गया ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
Next articleतंबाकू के सेवन से जा सकती है आंखों की रोशनी, लाइफस्टाइल में ये बदलाव कर ऐसे छोड़ें लत