Home छत्तीसगढ़ CG : संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड में कोण्डागांव के 06 विद्यार्थियों का...

CG : संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड में कोण्डागांव के 06 विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

21

जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा कोण्डागांव जिले के 6 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में हुआ है। उल्लेखनीय है कि 26 मई को जगदलपुर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने योग का प्रदर्शन करते हुए कोण्डागांव जिले के 6 विद्यार्थियों का चयन 30 मई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इसमें माध्यमिक वर्ग में 03 बालक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 02 बालक एवं 01 बालिका का चयन कोण्डागांव जिले से हुआ है जो कोण्डागांव जिले के लिए एक हर्ष का विषय है। जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में योग एवं अन्य खेलों में विशेष प्रोत्साहन के कारण जिले के विद्यार्थियों द्वारा सभी खेलों बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्बंध में बताते हुए राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Previous articleCG : जिले के 1578 स्कूलों में समर कैंप का हुआ आगाज
Next articleमोहन यादव का सबसे बड़ा एक्शन, 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने का ऑर्डर, देखें पूरी सूची