Home छत्तीसगढ़ CG : जिले के 1578 स्कूलों में समर कैंप का हुआ आगाज

CG : जिले के 1578 स्कूलों में समर कैंप का हुआ आगाज

89

कोण्डागांव कलेक्टर कुणाल दूदावत के निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक  स्कूलों में समर कैंप का आयोजन 27 से 2 जून 2024 तक किया जा  रहा है। इस समर कैंप में बड़ी संख्या में जिले के छात्र-छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। समर कैंप में बौद्धिक तार्किक रुचि आधारित अभ्यास विभिन्न नए विषयों का अध्ययन खेलकूद गणित की जानकारी प्रशिक्षण कंप्यूटर शिक्षा, नृत्य, योग ,व्यायाम, रंगोली, संगीत, ड्रामा एवं भाषा ज्ञान की शिक्षा ले रहे हैं ।

समर कैंप के आयोजन के प्रति छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस समर कैंप के माध्यम से गर्मी की छुट्टियों में नए सीखने को मिल रहा है। इसमें उनकी इच्छा के अनुरूप अपने कौशल का विकास के साथ ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। जिले के स्कूलों में सफल कैंप के आयोजन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कारगर सिद्ध हो रहा है। प्रथम दिवस में 1578 विद्यालयों में इस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का निरीक्षण जिले से जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड खंड स्रोत समन्वयकों द्वारा किया जा रहा है।

Previous articleCG : डैम में 2 बच्चियों की मौत, नहाते वक्त डूबने से दोनों की गई जान
Next articleCG : संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड में कोण्डागांव के 06 विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन