रायपुर। रायपुर में कल गुरुवार को बुद्ध जयंती के मौके पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। दुकानें खुले होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुद्ध जयंती पर 23 मई को पशुवध गृह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी।
