Home छत्तीसगढ़ CG : रायपुर हीरापुर में अवैध प्लॉटिंग पर हुई कार्रवाई

CG : रायपुर हीरापुर में अवैध प्लॉटिंग पर हुई कार्रवाई

16

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के तहत हीरापुर जरवाय में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियानपूर्वक कड़ी कार्यवाही करते हुए रोक लगायी गयी.

रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर अरुण धु्रव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश सहायक अभियंता ईश्वर लाल टावरे , उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में थ्रीडी एवं श्रमिकों की सहायता से जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के हीरापुर जरवाय क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई.

अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया। प्लाटिंग के लिये बनाई गई सभी प्लाटो की अवैध नींव को हटाने की कार्यवाही की गई। बनायी गयी सभी अवैध नींव को थ्रीडी से तोड़ा गया। वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया.

Previous articleCG : कवर्धा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रामचरितमानस और गीता विवेचना का आयोजन
Next articleUjjain में महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती