राजनंदगांव, 10 सितम्बर,
पहुंच विहीन शासकीय भवनों में पक्का पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु तथा विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु, पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने विधानसभा के 22 कार्यों के लिए 2 करोड़ 33 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है ।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला उसरीबोड सुरगी पहुंच मार्ग हेतु 17.25 लाख रुपए, शासकीय प्राथमिक शाला भोथीपार सुरगी पहुंच मार्ग 17.25 लाख रुपये, शासकीय स्वास्थ्य केंद्र सुरगी पहुंच मार्ग 11. 50 लाख रुपये,आंगनबाड़ी केंद्र सुरगी पहुंच मार्ग 11.50 लाख रुपये, शासकीय प्राथमिक शाला कोटराभाटा सुरगी पहुंच मार्ग 11.50 लाख रुपये, धान उपार्जन केंद्र सुरगी पहुंच मार्ग 11.50लाख रुपये, शासकीय मुद्रणालय भवन राजनांदगांव पहुंच मार्ग 4.5 लाख रुपये, जिला जेल राजनांदगांव पहुंच मार्ग 2.26 लाख रुपये,मुख्य मार्ग से हायर सेकेंडरी स्कूल भनपुरी पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये ,मुख्य मार्ग से पुलिस चौकी सुरगी पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत भवन बैगाटोला पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से उप स्वास्थ्य केंद्र देवादा पहुंच मार्ग 15:50 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम बुची भरदा पहुंच मार्ग 9 लाख रुपये,मुख्य मार्ग से मिनी स्टेडियम बिरेझर पहुंच मार्ग 13:50 लाख, मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम खैरा पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से सामुदायिक भवन सुकुलदेहान पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी बागतराई पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से पंचायत भवन बरगा पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से राशन दुकान इंदामरा पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से स्कूल बाकल पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला रीवागहन पहुंच मार्ग हेतु 13.50 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से धान उपार्जन केंद्र, सिंघोला पहुंच मार्ग 13.50 लाख रुपये ,इस तरह से कुल 22 कार्यों हेतु 2 करोड़ 33 लाख रुपये की स्वकृति दिलाने पर शहर की सड़कों की स्थिति सुधरेगी ।
डॉ रमन सिंह द्वारा अनुशंसित सड़कों की तत्काल स्वीकृति मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू , प्रतीक्षा भंडारी, लीलाधर साहू, मनोज साहू , अशोक देवांगन, राजेश श्यामकर , कृष्णा तिवारी,बलराम निर्मलकर ने डॉ रमन सिंह को उक्त कार्य हेतु बधाई दी है एवं आभार भी व्यक्त किया है
