Skip to content
March 10, 2026
final-logo-copy-300x162

Primary Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव जिला
    • बिलासपुर जिला
    • दुर्ग जिला
    • ब्यूरोक्रेसी
    • रायपुर जिला
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • देश
  • जॉब कोना
  • क्राइम
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
    • खेल
    • सेहत – स्‍वास्‍थ्‍य
    • बॉलीवुड
    • एक्सक्लूसिव
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने ’गोधन न्याय योजना एप’ का किया लोकार्पण – गोबर विक्रेताओं को ऑनलाइन मिल जाएगी गोबर विक्रय की विस्तृत जानकारी
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर जिला

मुख्यमंत्री ने ’गोधन न्याय योजना एप’ का किया लोकार्पण – गोबर विक्रेताओं को ऑनलाइन मिल जाएगी गोबर विक्रय की विस्तृत जानकारी

Deep Jagriti September 9, 2020 (Last updated: September 9, 2020) 1 minute read 0 comments
477

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश के 76 हजार 803 गोबर विक्रेताओं को तृतीय किस्त 6 करोड़ 27 लाख रूपए का भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ’गोधन न्याय योजना एप’ का भी शुभारंभ किया। इस एप के माध्यम से अब प्रदेश के गोबर विक्रेताओं को ऑनलाइन घर पर ही गोबर विक्रय के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। बघेल ने पशुपालकों एवं गोबर विक्रेताओं के सुविधाओं के लिए एप तैयार करने के लिए अधिकारियों की सराहना की।

एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के माध्यम से गोबर विक्रेताओं के साथ-साथ स्व-सहायकता समूह को भी जोड़ा जा सकता है। गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट बनाने और उसे बेचने तक की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही कौन-कौन से विभागों के साथ समन्वय किया गया है, यह जानकारी भी विक्रेताओं को मिलेगी। इससे हितग्राहियों को निर्मित कम्पोस्ट खाद के मार्केटिंग के लिए और अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सविच श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, राज्य महिला आयोग की अघ्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. एम.गीता, सचिव आर. प्रसन्ना, नीलेश क्षीरसागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

About the Author

Deep Jagriti

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महानदी-इन्द्रावती भवन में कोरोना संक्रमण रोकने प्रभावी उपाए किए जाएं – मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश
Next: मुख्यमंत्री ने सिकोला और कोहका गौठान समिति के सदस्यों का किया उत्साहवर्धन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Dhdakan_01.jpg
  • छत्तीसगढ़

दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज

Admin March 10, 2026 0
Fule_01.jpg
  • छत्तीसगढ़

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

Admin March 10, 2026 0
Sharab_02.jpg
  • छत्तीसगढ़

संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये से अधिक की देशी मदिरा जब्त

Admin March 10, 2026 0

You May Have Missed

mohan3-1.jpg
  • मध्य प्रदेश

नौरादेही में बसेंगे चीते: रानी दुर्गावती अभयारण्य बनेगा देश का तीसरा चीता होम, सीएम डॉ. यादव का ऐलान

Admin March 10, 2026 0
pa.jpg
  • मध्य प्रदेश

मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान

Admin March 10, 2026 0
Dhdakan_01.jpg
  • छत्तीसगढ़

दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज

Admin March 10, 2026 0
Fule_01.jpg
  • छत्तीसगढ़

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

Admin March 10, 2026 0
  • About
  • Blog
  • Contact
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.