रायपुर। 70 दिन के लंबे उपचार के बाद अंततः बालात्कार पीड़िता युवती अब पूर्णतः स्वस्थ हो चुकी है, उसका हिमोग्लोबिन 10 के ऊपर जा चुका है, जो कि अस्पताल में भर्ती करते समय 2 हो गया था। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस मामले में गंभीर पहल करते हुए व्यक्तिगत रूची ली और उपचार के लिए योजना से रू 22 लाख राशि की स्वीकृति दिलाई। रायपुर के एक निजी अस्पताल में 70 दिन पूर्व बालात्कार पीड़िता युवती को अत्यन्त गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने युवती के उपचार के लिए व्यक्तिगत स्तर पर ध्यान दिया और भर्ती होने से अब तक लगातार पूरी जानकारी लेते रहे। निजी अस्पताल के संचालक डाॅ. सुनील कालड़ा ने भी बालात्कार पीड़िता युवती के उपचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी, जिसका परिणाम यह है कि अब 3 मई 2024 को युवती अब अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर रवाना हो जायेगी।
