जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर समाचार लिपिकी संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों की अंतिम पदक्रम सूची जारी
अम्बिकापुर अपर कलेक्टर सुश्री संतनदेवी जांगडे के द्वारा जिला प्रशासन, राजस्व स्थापना अंतर्गत कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदक्रम सूची 1 अप्रैल 2020 की स्थिति में जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार अधीक्षक जिला कार्यालय के स्वीकृत पद 1 रिक्त पद शून्य, सहायक अधीक्षक जिला कार्यालय के स्वीकृत पद 3 रिक्त पद 2, स्टेनोग्राफर वर्ग-1 के स्वीकृत पद 1 रिक्त पद 01, स्टेनोग्राफर वर्ग-1 स्वीकृत पद 1 रिक्त पद 1, स्टेनोग्राफर वर्ग-2 स्वीकृत पद 1 रिक्त पद 1, स्टेनोग्राफर वर्ग-3 के स्वीकृत पद 2 रिक्त पद शून्य। इसी प्रकार सहायक ग्रेड-2 स्वीकृत पद 64 रिक्त पद 12, सहायक ग्रेड-3 स्वीकृत पद 101 रिक्त पद 09, स्टेनो टायपिस्ट स्वीकृत पद 16 रिक्त पद 6, वाहन चालक स्वीकृत पद 16 रिक्त पद 3, भृत्य स्वीकृत पद 64 रिक्त पद 4 हैं।
