राजनांदगांव 07 सितम्बर। कोरोना मरीजों के आंकड़ों में लगतार वृद्धि को देखकर कई समाज सेवी संगठनों एवं संस्थाओं ने अपने सामाजिक भवन नि:स्वार्थ रूप से सेवा देने एवं कोरोना मरीजों के इलाज एवं रहने खाने पीने की व्यवस्था के लिए आगे आ रहे है उसी को देखते हुए राजनांदगांव शहर के मध्यम स्थित मानव मंदिर चौक स्थित अपनी Hotel vinision को होटल मालिक ने कोविड 19 मरीजों के इलाज के लिए एवं उनके रहने खाने पीने की नि:शुल्क व्यवस्था के लिए सुविधा उपलब्ध करवाने के संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अगर सहयोग देता है तो वह उक्त स्थान में डॉक्टर, नर्स भी अपनी सेवाएं देगें।
इस संबंध में जब जय बग्गा एवं गुरभेज सिंह माखिजा से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर दिया गया है जिसमें नि:शुल्क मरीजों को होटल की सुविधा देंगे एवं होटल में भोजन की व्यवस्था करवायेगे। इस कार्य के लिए Railies गु्रप भी शामिल है।
राजनांदगांव जिले में कई सामाजिक संगठन के साथ साथ होटल मालिक भी इस विकट स्थिति में आगे आ रहे है यह संस्कारधानी के लिए गौरव का विषय है।

