उदयाचल में 8 सितम्बर से मरीजों को मिलेगी सुविधा
राजनांदगांव 06 सितम्बर। जिले में लगतार मरीजों के आंकड़ा बढते जा रहा है अस्पलात में मरीजों के इलाज एवं रहने में हो रही असुविधाओं को देखते हुए शहर की समाज सेवी संस्थाएं अब आगे आने की शुरूवात हो चुकी है। संस्कारधानी में अनेक संस्थाए है जो बढचढ कर लोगों की सेवा करती है। इसी बीच कोरोना मरीजों की संख्या को बढ़ता देख शहर की सेवाभावी संस्थाएं अपने भवन एवं लोगों के रहने, खाने पीने की व्यवस्था नि:शुल्क करने की व्यवस्था की है।
जिसमें शहर की समाज सेवी संस्था उद्याचल एवं शांति विजय सेवा समिति के द्वारा उद्याचल भवन में कोरोना मरीजों के लिए रहने एवं खाने पीने एवं उनके इलाज की व्यवस्था की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं स्टाफ भी अपनी सेवाएं देगें।
वहीं गुजराती समाज ने भी इस विकट घड़ी में आगे आकर अपना भवन महाजन बाड़ी को नि:शुल्क रहने के लिए दिया है इसी जगह पर जो कोरोना संक्रमित मरीज रहेगें उनके खाने पीने की पूरी व्यवस्था सीख समाज (गुरूद्वारा सेवा समिति) के द्वारा किया जायेगा।
महाजन बाड़ी में सभी तैयारी पूर्ण की जा चुकी है यहां कल से मरीजों को रखा जावेंगा वहीं 08 सितम्बर से उद्याचल में मरीजों को रखा एवं उनके रहने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जावेंगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी एवं एस डी एम मुकेश रावटे सहित सस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।
अनेक सामाजिक संगठन , स्कूल संस्थाए एवं परिसर भी आई सामने
इसी के साथ-साथ एबीस ग्रुप द्वारा अजीज पब्लिक स्कूल और युगांतर ग्रुप द्वारा युगांतर इंजीनियरिंग कॉलेज को भी कोविड-19 के मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां मरीजो के भर्ती का सिलसिला 8 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इन दोनों संस्थाओं में भी कोविड-19 के मरीजों को निशुल्क नाश्ता एवं भोजन दिया जाएगा तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।
