Home मध्य प्रदेश पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील

14

अनूपपुर
लोकसभा निर्वाचन के लिए अनूपपुर जिले में 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार ने जिले के सभी मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मतदाता स्वयं मतदान करने के साथ अन्य मतदाताओं को भी मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित करें। सभी मतदाता निर्भय होकर तथा दबावमुक्त होकर निष्पक्षता से मतदान करें।

Previous articleपुलिस ने किया बड़ा खुलासा, घरेलु विवाद में गयी कमलेश रायकवार की जान
Next articleकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करने की अपील की