राजनांदगांव बोर्ड परीक्षा की 1 लाख 20 हजार कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन केन्द्र स्टेट हाई स्कूल में अब ओपन बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 9 अप्रैल को शुरू किया गया है जिसमें करीब सवा सौ वेलवर्स की ड्यूटी लगाई है। ओपन परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 17 अप्रैल तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। जिले के एकमात्र मूल्यांकन केन्द्र स्टेट स्कूल में इस पर दो चरण में बोर्ड की 1 लाख 20 हजार कॉपियां पहुंची थी। वहीं 23 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया गया था। यहां 450 वेलवर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग और पर्व के अवकाश के दिनों में भी मूल्यांकन कार्य जारी रहा और यह कार्य समय पर पूरा हो सका है। उल्लेखनीय है कि आम चुनाव को देखते हुए जल्द से जल्द बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन नतीजे भी जल्द देने की तैयारी की गई है।
