आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिसके अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र में एक समय पर केवल पाँच महिलाओं एवं उनके बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। सभी लोगों को आवश्यक रुप से मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने के साथ ही फिजिकल दूरी का पालन करनेे के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हर माह मनाया जाता है ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस – जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया की सुकमा जिले में लोगों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए हर माह स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया जा रहा है। जिले में संचालित कुल 936 आंगनबाड़ियों में सुचारू रूप से यह दिवस हर माह मनाया जाता है ताकि ग्रामीण अंचल में भी बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके। महीने की हर तीसरी शनिवार को सेक्टर लेवल की बैठक में जनप्रतिनिधि, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच मिलकर इस कार्यक्रम की प्रगति पर विचार विमर्श कर कार्ययोजना तैयार कर संबंधित गतिविधियां संचालित करते हैं।
