Home मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा में आज फिर गरजे सीएम डॉ. यादव

छिंदवाड़ा में आज फिर गरजे सीएम डॉ. यादव

22

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज फिर कमलनाथ के गढ़ में जमकर गरजे। वे आज यहां पर कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार विवेक साहू बंटी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। वहीं कमलनाथ और यहां के सासंद एवं कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ पर जमकर निशानासाधा।

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री का छिंदवाड़ा लोकसभा में यह चौथा दौरा है। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बुधवार दोपहर को यहां पर बैठक लेंगे। वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन से छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां सेवे दमुआ क्षेत्र में गए। जहां पर उन्होंने रोड शो किया और नुक्कड सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सीट अब लोगों को यहां पर कांग्रेस और कमलनाथ की असलियत समझ में आ गई। इसलिए सभी लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर इतिहास बदल जाएगा, भाजपा की विशाल जीत होगी।

Previous articleविक्रमोत्सव : ‘शिवज्योति अर्पणम’ कार्यक्रम, 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित क्षिप्रा तट
Next articleपूर्व डेप्युटी कलेक्टर निशा बांगरे को नहीं मिला लोकसभा का टिकट, अब निराश होकर वापस मांग रही सरकारी नौकरी