Home छत्तीसगढ़ CG : गलत नियत से महिला को किया निर्वस्त्र, दरिंदा गिरफ्तार

CG : गलत नियत से महिला को किया निर्वस्त्र, दरिंदा गिरफ्तार

21

बालोद। गलत नियत से महिला को निर्वस्त्र करने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल को पीड़िता रेल्वे कालोनी तरफ से खाना बनाकर अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से अज्ञात व्यक्ति आकर महिला के सिर में गमछा डाला और जबरदस्ती पकड़कर झाड़ी तरफ ले गया। इतना ही नहीं महिला को निर्वस्त्र कर दिया। आरोपी की हरकत देखकर महिला चिल्लाने लगी। आसपास झाड़ी होने से कोई नही सुन पाया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी को लालच दिया कि सायकिल में पैसा और मोबाइल है। आरोपी लालच में आकर पैसा लेने गया इस दौरान महिला वहां से जान बचाकर भागी और अपने पति को फोन पर घटना के बारे में बताई। मामले को गंभीरता से लेते अपराध क्रमांक-207/2024 धारा 341,376,511,354(ख),506,382 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी द्वारा तीन टीम बनाई गयी जिसमें से एक टीम के द्वारा आरोपी द्वारा मोबाइल ले जाने की बात आने से टेक्निकल सायबर के तहत् काम कर रहा था, दूसरी टीम रेल्वे ट्रेक के आसपास अज्ञात आरोपी की पता तलाश हर गली मोहल्ले में कर रहा था, तीसरी टीम बस स्टैण्ड और जहां जहां ट्रके रहती है वहां जाकर आरोपी पहचान की कार्यवाही कर रही थी, इस दौरान सायबर टीम व दूसरे नंबर की टीम को संदेही के बारे में पता चलने पर आरोपी के घर का पता कर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। जो पकड़ने उपरांत अपना नाम द्वारिका मंडावी बताया व घटना करना स्वीकार किया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बालोद रविषंकर पाण्डेय, टीम प्रभारी उप.निरी कमला यादव, स.उ.नि. धरम भुआर्य, सायबर सेल प्र.आर.रूमलाल चुरेन्द्र, आर. विवेक आनंद धीर, मोहन कोकिला, मिथलेष यादव, नागेष साहू, लता सोनवानी, का विषेष योगदान था।

Previous articleछत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई महीने में होंगे जारी
Next articleCG : पैसा डबल के चक्कर में कांग्रेस नेत्री ने गंवाई 56 लाख रुपए, फ्रॉड फरार