राजनांदगांव। कोरोना की भयावह स्थिति से आप सब परिचित हो ही गए है,इसका विकराल स्वरूप अब सबके सम्मुख है,शहर ने अपने महत्वपूर्ण जप्रतिनिधयो के साथ पत्रकार बंधुओ ,गणमान्य नागरिकों को भी हमसे छिन लिया है,समय सजगता और सतर्कता का है,आप और हम सब अपने परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
कल से एक सप्ताह का लाकडाउन शहर को किया गया है,यह लॉकडाउन किसी अव्यस्था के लिए नही बल्कि हम सबकी की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है,हो सकता है कि कुछ छोटे व्यवसायियों को आर्थिक तकलीफें आ सकती है किंतु जान से बढ़कर पैसा कभी नही हो सकता है
आप सबसे निवेदन है कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन हमे खुद करना है,आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि-
1- बेहद आवश्यक हो तभी घर से निकलें।
2- मास्क का नियमित उयोग करें,हर जगह मास्क पहन कर निकलें,जो मास्क नही पहने है उन्हें पहनने के लिए प्रेरित भी करें।
3- सेनेटाईज़र का प्रयोग करें।
4-कंही पर भी निकले ,कुछ आवश्यक सामानों की खरीदी बिक्री भी करना हो तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।।
5-दो गज की दूरी ,एक दूसरे से अवश्य बनाये।
आज घर मे रहेंगे ,तो कल बाहर निकल सकेंगे,अतः आप सबसे मेरी अपील है,सहयोग करें, जागरूक रहें,जागरूक करें।
हम सब सुरक्षित रहें,स्वस्थ्य रहें।।
धन्यवाद
आपका
मधुसूदन यादव
जिला भाजपा अध्यक्ष
राजनांदगांव
