राजनांदगांव 03 सितम्बर। पूर्व महापौर शोभा सोनी का पार्थिव शरीर जैसे ही 12 बजे के लगभग जीईरोड स्थित उनके निवास स्थान पहुंचा लोगों का हुजुम यहा उमड़ पडा लोग फ्लाई ओवर के ऊपर पहुँच गये । जब तक सूरज चांद रहेगा शोभा सोनी का नाम रहेगा के नारो से गुज उठा सबकी आंखों में आंसू भी थे। थोडे देर वहा रुकने के बाद निगम के सामने एक मिनट गाडी खडी कर गठला स्थित मुक्ति धाम पहुंचे वहा उनके पति प्रहलाद सोनी ने पीपी कीट पहन कर मुखाग्नि दी।
