राजनांदगांव 2 सितम्बर. पुलिस महानिरीक्षक , दुर्ग क्षेत्र , दुर्ग विवेकानंद सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ाई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई राजेश जोशी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बडी सफलता मिली आज थाना बकरकट्टा से किशुन कुम्भकार एवं आईटीबीपी के एसी रसपाल गुलेरिया के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की सयुक्त पार्टी ग्राम खाम्ही , हाथीझोला एवं समुन्दपानी की ओर सचिंग हेतु पार्टी निकली थी ।

सचिंग दौरान पुलिस पार्टी को हाथीझोला एवं समुन्दपानी के बीच रोड़ किनारे इलेक्ट्रिक वायर दिखाई दिया जिसे सुरक्षा एवं सावधानी को ध्यान में रखकर खोदा गया जहाँ 05 किलो का कुकर आईईडी मिला । उक्त आईईडी को नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से लगाये गये थे लेकिन सुरक्षा बलों द्वारा सुझबूझ एवं सतर्कता पूर्वक कुकर आईईडी को बाहर निकाला गया और सुरक्षागत कारणों से नष्ट किया गया । उपरोक्त अभियान में थाना बकरकट्टा से किशुन कुम्भकार , आईटीबीपी बकरकट्टा के एसी रसपाल गुलेरिया के साथ साथ अधिकारी एवं जवानों का विशेष योगदान रहा ।

