रायगढ़। जूटमिल इलाके में सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात मृतक पुरूष उम्र करीब 35 से 40 वर्ष की मृत्यु ग्राम-नेतनागर उडि़सा नेशनल हाईवे रोड में हुई है। किसी अज्ञात भारी वाहन चालक के द्वारा मृतक को एक्सीडेन्ट कर कुचल देने से मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में होने की सूचना पर मौके पर जाकर फोटोग्राफी किया गया है। अज्ञात मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। उक्त मृतक कार्बन कलर का टी-शर्ट पहना था। मृतक व्यक्ति की पहचान संबंधी किसी को कोई जानकारी हो तो वे जूटमिल थाना, रायगढ़ में दे सकते है।
