रायपुर, भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आकस्मिक निधन पर छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ. डहरिया ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, अत्यंत दुःखद और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
