कोरबा के आईटी कॉलेज स्थित विधानसभा निर्वाचन रूम की सुरक्षा में एक कोबरा ने सेंध लगाने का प्रयास किया। वहां तैनात जवानों की नजरों से बचकर विशालकाय कोबरा अंदर घुसपैठ करने की फिराक में था, लेकिन एक जवान ने उसे देख लिया। कोबरा को इतने करीब देखकर जवानों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने सांप को मारने के बजाए उसके रेस्क्यू के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष को सूचना दी जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस ली। कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने बताया अब सांप गर्मी और धूप से बचने के लिए लगातार ठंडे की तलाश में घरों में घुसने का प्रयास करेंगे, साथ ही उनके प्रजनन का भी समय है। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि सुबह 9:30 बजे के आसपास आईटी कॉलेज स्ट्रांग रूम में तैनात सुरक्षा पहले के द्वारा फोन कर जानकारी दी गई की एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा हुआ है। जिसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और देखा कि कोबरा स्ट्रांग रूम पर कुंडली मार बैठा हुआ था समय रहते जवान की नजर पड़ी नहीं तो उसके डसने से जान भी जा सकती थी।
वहीं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि यहां स्ट्रांग रूम में काफी संख्या में जवान और कर्मचारी तैनात हैं जो देखरेख में लगे हुए हैं। 24 घंटे निगरानी करते हैं और कोबरा सांप देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। आईटी कॉलेज में सांप निकालने की कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी सांप देखे जा चुके हैं क्योंकि आसपास जंगल होने के कारण अक्सर सांप निकलते रहते हैं।
