सावन बीत गया है, लेकिन भादो में इतनी बारिश हो रही है कि रिकॉर्ड टूट गया है। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिले पानी-पानी हो गए हैं। मुख्य मार्ग, हाईवे पानी में डूबे हुए हैं। नदी-नाले, तालाब सब उफान पर हैं। पानी सड़कों पर आ गया है और लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीण इलाकों में कई मकान गिर गए हैं। सारा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ये तस्वीर बिलासपुर की है। खुलता घाट डैम की है। डैम में काफी पानी भर चुका है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उसे देखने के लिए पहुंचे हैं

ये तस्वीर जांजगीर जिले में न्यूवोको विस्टास सीमेंट प्लांट स्थित कॉलोनी की है। यहां पर रात 3 बजे से हुए जलभराव के कारण कई लोग फंस गए। प्रशासन की टीम उन्हें रेस्क्यू करने के लिए पहुंची। ये

यह तस्वीर दुर्ग जिले की है। महमरा एनीकट के पास साढ़े 8 फीट पानी ऊपर चल रहा है। मौका का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे पहुंचे। वहीं पानीमोंगरा, घुमारिय और सूखा नाला जलाशय से करीब 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है
