बीजापुर-जिले में कोरोना संक्रमित की मौत की खबर से प्रशासनिक अमला हड़बड़ाया हुआ है। सोमवार की शाम को ही मरीज की मौत हो गई थी। अब मंगलवार की दोपहतर तक परिजन को शव देने की प्रक्रिया नहीं हो पाई है। जिसे कोविड सेंटर के बाहर ग्रामीण सही जानकारी या शव मिलने के इंजतार में हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार होगा या नहीं इसे लेकर थोड़े असमंजस के हालात हैं। मामला पुसगुड़ी गांव का है।मरीज की रिपोर्ट एंटीजन किट से पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर की रिपोट को ज्यादा पुख्ता माना जाता है।
अधिकारी इसे लेकर स्थिति कुछ देर में स्पष्ट कर सकते हैं कि बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कैसे होगा। आम तौर पद संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद जिला प्रशासन के 4 लोग ही अंतिम संस्कार करते हैं। परिवार से 4 लोगों को पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार में शामिल होने की मंजूरी दी जाती है। फिलहाल मृतक के परिजन शव मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। बुजुर्ग लंबे समय से लकवा और अस्थमा के मरीज रहे हैं। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। 19 अगस्त को इन्हें बीजापुर लाया गया था।
