टेड़ेसरा ग्राम में नौ कुंडीय महायज्ञ, रामायण कथा सुनने के लिए जिले के दूर-दूर से लोग उमड़ रहे हैं। इस रामायण कथा में रायपुर सदानी दरबार से गुरुजनों का आगमन, साथ ही असंग दास साहेब का भी आगमन टेड़ेसरा हुआ है। सदानी दरबार के महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास के द्वारा भगवान राम कथा बारीकी से लिखा गया है।
यह रामायण कथा युगों-युगों से चली आ रही है। राम बालक दास योगी महात्यागी के द्वारा श्रद्धालुओं को रामायण की कथा का बारीकी से वर्णन करते हुए कथा सुना रहे हैं। कथा का आयोजन टेड़ेसरा के गौठान में किया जा रहा है। रामायण कथा सुनने के लिए बुजुर्ग, बच्चे एवं माताएं बड़ी संख्या में कथा को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। यह आयोजन क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर किया जा रहा है।
