राजनांदगांव योगीराज विजय शांति सूरीश्वरजी गुरुदेव का जन्म एवं दीक्षा दिवस महोत्सव बसंत पंचमी को 14 फरवरी को मनाया जाएगा। 16 वर्षों से संस्था द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रातः 9 बजे से अष्ट प्रकारी पूजा श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में शांति विजय सेवा समिति द्वारा की जाएगी। रात्रि में 8 बजे से श्री पार्श्वनाथ जैन बगीचा में भजन सम्राट प्रीति, प्रिया चौहान (राजस्थान) एवं शुभम राणा (इंदौर) गुरु भक्ति की अविरल गंगा बहाएंगेl इस कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के वरिष्ठ का सम्मान, सेवा कार्य में तत्पर संस्था का सम्मान समिति द्वारा किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष चिंतामणि बोथरा ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से भजन संध्या के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने कहा है।
