Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज का स्व​र्णिम​ इतिहास बताया

राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज का स्व​र्णिम​ इतिहास बताया

21

शासकीय ऑटोनॉमस शासकीय दिग्विजय कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पदक वितरण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते कहा आज महाविद्यालय के लिए यह गर्व का ऐतिहासिक क्षण है कि महाविद्यालय के 84 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कॉलेज में सन 2022-23 से लागू किया गया है जो विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगी। महाविद्यालय का अतीत गौरवशाली है। कार्यक्रम के अध्यक्ष खूबचंद पारख ने कहा कॉलेज विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित: कॉलेज के स्नातक एवं स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र ढालेश्वर एवं छात्र कुमकुम को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विभाग एवं प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

Previous articleराजनांदगांव : बिजली के खंभे से टकराए बाइक सवार युवक-युवती – एग्जाम के बाद जा रहे थे घूमने
Next articleराजनांदगांव : घर घुसकर मारपीट व चाकूबाजी