राजनांदगांव पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रक्षित केंद्र में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। जहां खेल मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचकर गतिविधियों का जायजा लिया और खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।
खेलमंत्री टंकराम वर्मा बुधवार को राजनांदगांव प्रवास पर थे, इसी दौरान वे रक्षित केंद्र पहुंचे। जहां उनके साथ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद थे। रक्षित केंद्र में तीरंदाजी, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी के नेशनल लेवल खिलाड़ियों और पुलिस विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा अग्निवीर/पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों को फिजिकल व रिटर्न के ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से खेल मंत्री वर्मा रूबरू हुए और उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा अग्नि वीर और पुलिस भर्ती के अभ्यार्थियों को लिखित पेपर के लिए पुस्तकें प्रदान की गई। मंत्री वर्मा ने बालीबाल नेट, क्रिकेट किट व सभी खिलाड़ियों को प्रमाण भी प्रदान किया। उन्होंने खेल पर ध्यान लगाकर कड़ी मेहनत कर अपने जिला और राज्य का नाम रोशन करने की भी बात कही। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, सहा. सेनानी 8वीं वाहनी राकेश सिंह, एडीएम अरूण वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल मौजूद रहें।
