जांजगीर वेक्टर फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर और फील्ड ऑफिसर ने लोन ली हुई महिलाओं से मासिक किस्त की वसूली तो कर ली, लेकिन इन दोनों ने रिकवरी की राशि फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं कराई। फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने दोनों के खिलाफ 64 महिलाओं से की गई रिकवरी की राशि 2 लाख 50 हजार 840 रुपए गबन करने की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार वेक्टर फाइनेंस लिमिटेड की जांजगीर में शाखा है। यह फाइनेंस कंपनी महिलाओं को लोन देती है। यहां रोगदा जिला कोरबा निवासी दिलेश्वर पटेल ब्रांच मैनेजर हैं। फाइनेंस कंपनी ने तखतपुर थाना क्षेत्र के भकुर्रा नवापारा निवासी निमेश कुमार पटेल पिता किशुन राम पटेल को असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर और चिस्दा थाना हसौद निवासी युवक विजय अकेला पिता छठराम को फील्ड ऑफिसर के पद पर पदस्थ किया है।
