० सफलता और समृद्धि सदैव परिश्रमी व स्वावलम्बि व्यक्ति का चरण स्पर्श करती है – हाजरा
राजनांदगांव शिखर डिफेंस एकेडमी के सफलता पूर्वक द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर मोहारा मेला प्रांगण में भारतीय सेना एवं पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु जिले के निर्धन एवं बेरोजगार युवाओं को प्रोत्साहन व प्रशिक्षण हेतु नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में चल रहे शिविर में अतिथि प्रेरक सर्वश्री डी.सी.जैन अध्यक्ष शिवनाथ क्षेत्रिय विकास समिति व अमलेन्दु हाजरा ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए उत्साहित किया।
उक्त अवसर पर श्री जैन ने कहा कि मानव जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है। अनुशासन के बिना व्यक्ति देश का अच्छा नागरिक नहीं बन सकता है और नहीं जीवन में सफल हो सकता है। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर प्रेरक वक्ता श्री हाजरा ने युवा शक्ति का मार्गदर्शन करते हुए अपनी शुभकामनाओं के साथ जीवन उपयोगी प्रेरक प्रशंग सुनाए और कहा कि मानव जीवन में गुलामी सबसे बड़ा दुख होता है और स्वतंत्रता सबसे बड़ा सुख है। सफलता और समृद्धि सदैव परिश्रमी व स्वावलम्भि व्यक्ति का चरण स्पर्श करती है। जिस देश के नागरिक स्वावलम्बि होते है वह देश कभी बेरोजगार और निर्धन नहीं होता है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से
अपील करते हुए यह भी कहा कि हमारी भारत माँ अपने प्राणों का रस देकर हमारा पोषण करती है। हमे इसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। श्री हाजरा ने यह भी बताया कि पूर्व में इस संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु भारतीय सेना एवं पुलिस विभाग, बीएसएफ, असम रॉयफल एवं देश की राजधानी में नवनिर्मित एयरपोर्ट में भी राजनांदगांव जिले के लोगों का चयन हुआ है। जो अपनी सेवाए दे रहे है। दो वर्ष की अल्प अवधि में एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर 30 से अधिक युवाओं की नियुक्ति देश सेवा के लिए विभिन्न पदों पर हुई है।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक ओमप्रकाश साहू, प्रेमेन्द्र कुमार पटेल, देवेन्दू देवांगन भागीरथी साहू अग्रिवीर, रोशन साहू, गोवर्धन साहू, देवा निषाद आदि कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त जानकारी रोशन साहू के द्वारा दी गई।
