Home छत्तीसगढ़ CG : आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग का पदभार संभाला

CG : आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग का पदभार संभाला

29

दुर्ग आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग का पदभार ग्रहण आज किया गया। बता दें कि विष्णुदेव सरकार ने रविवार देर रात 45 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस सरकार के करीबी रहे अफसरों को मुख्यालय और नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टिंग दी गई है।

इसके अलावा पावरफुल अफसर रहे प्रशांत कुमार अग्रवाल, शेख आरिफ हुसैन और आनंद छाबड़ा का कद कम हुआ है।वहीं गृह विभाग के आदेश में लूप-लाइन में बैठे अजातशत्रु बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, रजनेश सिंह और अमरेश मिश्रा का कद बढ़ा दिख रहा है।

Previous articleCG : बोर्ड परीक्षा को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध
Next articleCG : कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला