Home छत्तीसगढ़ CG : कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला

CG : कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला

15

भिलाई अपने माता-पिता के साथ कैम्प-2 सर्कुलर मार्केट पहुंचे बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया है। बच्चे पर कुत्तों की झपट देख भाजपा नेता अमर सोनकर और बच्चे के माता-पिता कुत्तों को भगाने दौड़े, पर तब तक कुत्ते ने तीन से चार जगह बच्चे को काट लिया।

लोगों ने बताया कि मार्केट से लगी मटन मांस दुकान से फेंके गए मांस को खाने यहां कुत्तों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है जिससे मार्केट आने जाने वालों पर इनका खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी डाग कैचर टीम यहां नहीं भेजी जाती, नतीजतन बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते यहां लोगों को परेशान करते रहे हैं। समीप ही एक बार मंदिर का संचालन होता है जहां से निकलने वाले बच्चों पर हमेशा कुत्तों का भय बना रहता है। अमर  सोनकर ने निगम आयुक्त से शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है। घायल बच्चे को सुपेला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है।

Previous articleCG : आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग का पदभार संभाला
Next articleCG : आदिवासी कन्या आश्रम के छात्राओं के बीच खेल स्पर्धा, थाना प्रभारी मेचका ने बांटे ईनाम