राजनांदगांव 9वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्यूबॉल स्पर्धा का आयोजन ड्यूबॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वाधान में दिल्ली ड्यूबॉल संगठन द्वारा 7 से 10 फरवरी तक यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ की पुरुष एवं महिला टीम 5 फरवरी को राजनांदगांव स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। गायत्री स्कूल के सपोर्ट आॅफिसर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम से गायत्री स्कूल के 10 बालक एवं 09 बालिका का चयन हुआ है टीम के कोच आदर्श गुप्ता एवम् निकिता यादव, खिलाड़ी वरणदीप, तेजस, प्रखर, रजत चिराग, विक्की वासु, साहिल, पीयांशु आलोक, डॉली, कनक, पूनम, प्रतिज्ञा, आयुषी, पूनम गुप्ता, साक्षी, कीर्ति रीतू शामिल है।
खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, श्री राजेश जैन, सचिव श्री गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी श्री हरीश गांधी, प्रशासक अनिल वाजपेयी, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती वंदना डुंभरे, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी गई।

राष्ट्रीय कराते में गायत्री को 38 पदक
राजनांदगांव। विगत दिनों वेसलियन स्कूल के सभागृह में संपन्न हुई रा’य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 24 टीम के लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें हमारी शाला से 36 खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में गायत्री स्कूल का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शाला के कराते प्रशिक्षक सेन्सई जयप्रकाश साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला कराते संघ के सचिव शिहान मूरली सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जिसमें हमारी शाला के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 12 रजत तथा 12 कांस्य पदक सहित कुल 38 पदकोें के साथ राजनांदगांव जिले को प्रथम स्थान लाने में अपना विशेष योगदान दिया। कराते खिलाड़ियों के इस बहुमूल्य प्रदर्शन पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्रार्थना सभा में प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर व श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल ने बच्चों को प्रमाण-पत्र तथा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी- याना खण्डेलवाल, अवनी खण्डेलवाल, प्राची साहू, वारीया टेम्बेकर, लावन्या वैष्णव, अदिति ठाकुर, आस्था कावरें, गोपीका चौहान, लक्ष्मी खपर्डे, भव्य रजक, मोक्ष साहू, रूद्र सराफ तथा योजस्व साहू रहे। रजत पदक विजेताओं में पीहू कावरें, अदिति ठाकुर सुहानी भिवगढेÞ, सोम चौधरी, अक्षत मिश्रा, खुशाल जयसवाल, अर्थव साहू, गौरव ठाकुर, भावेश खरे, सिद्धांत मूंदड़ा, मोहन मानेक तथा अक्षय जैन रहे। इसी तरह कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में प्रियंका चौगुले, याना सरोदे, मौर्य रजक, सचेतन चौगुले, मोक्ष साहू, खुश चावड़ा, लक्ष रूपनारायण, वंश पटेल, नीतिन तिवारी, दिव्ययांश सेन, पुनीत शाह, वरूण शर्मा तथा मयंक साहू रहे। यह सभी खिलाड़ी शाला के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सेन्सई जयप्रकाश साहू के अंडरगाईडेंस में कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, श्री राजेश जैन, सचिव श्री गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी श्री हरीश गांधी, प्रशासक अनिल वाजपेयी, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती वंदना डुंभरे, शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई।
