Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : पुलिस द्वारा रात्रि 08 से 12 बजे तक सम्पूर्ण जिले...

राजनांदगांव : पुलिस द्वारा रात्रि 08 से 12 बजे तक सम्पूर्ण जिले में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चेकिंग – संदिग्ध वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई

18

यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालों के विरूद्ध 46 प्रकरण में 15400/-रूपये संमन शुल्क वसूल कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है की अपने अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सघन वाहन चेकिंग चलाने, दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने, शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने हेतु वाहनों की चेकिंग करें और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। जिसके तहत् जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 03/02/2024 को रात्रि 08 से 12 बजें तक एमसीपी लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वाले कुल 46 प्रकरण में 15400/-रूपये संमन शुल्क वसूल कर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक भी किया गया।

Previous articleCG : ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा, 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
Next articleचाइनीज मांझे की बिक्री पर मध्य प्रदेश में रोक, उल्लंघन किया तो पांच साल की जेल, पढ़ें नए आदेश