गंडई पंडरिया डीईओ एफआर कोशरिया, बीईओ आरके डडसेना पवन कुमार ददरया की टीम ने जिले के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला टिकरीपारा में संचालित पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) का निरीक्षण बुधवार 31 को शाम 4 बजे किया। इस योजना के तहत केसीजी जिले में कुल चार स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। मॉडल स्कूल के तर्ज पर अपग्रेट किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता में शामिल है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए गए हैं। इन स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण, अध्ययन और सज्ञानात्मक विकास होगा। कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र और पूर्ण विकसित नागरिकों का निर्माण करना है। पीएमश्री स्कूल टिकरीपारा (गंडई) विकासखण्ड छुईखदान का निरीक्षण किया।
संस्था प्रमुख रेहाना मेमन को कहा कि पीएमश्री स्कूल की गरिमा व प्रतिष्ठा के लिए जरूरी है कि यहां का शैक्षणिक स्टाफ समय पर आए और कक्षाओं का वास्तविक संचालन हो। निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक रेहाना मेमन, सहायक शिक्षक पंचायत सतलाल पटेल, चंद्रशेखर कोठारी सहित बच्चे उपस्थित रहे।
