Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : मस्जिद के पास खड़ी बाइक को किया आग के हवाले,...

राजनांदगांव : मस्जिद के पास खड़ी बाइक को किया आग के हवाले, आरोपी गिरफ्तार

20

राजनांदगांव शहर के गोलबाजार में मस्जिद के सामने खड़ी बाइक में पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। आगजनी में बाइक बुरी तरह जल गई थी।

शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी लखोली निवासी मोहनीश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गोल बाजार में सब्जी बेचने का काम करता है। सोमवार को वह अपने बाइक क्रमांक सीजी 10 एएस 0114 में गोल बाजार गया था और बाइक को छोटी मस्जिद के पास खड़े किया था। रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर जाने बाइक के पास पहुंचा तो इमरान खान नामक युवक ने जानबूझ कर उसकी बाइक में पेट्रोल डालकर माचिस मारकर आग लगाकर जला दिया। पुलिस आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Previous articleराजनांदगांव : नदी किनारे बेखौफ चल रहा अवैध ईंट भट्ठा, जनदर्शन में शिकायत
Next articleराजनांदगांव : सड़क पर उतरे 400 मजदूर, पेंशन और ग्रेज्युटी की मांग