राजनांदगांव जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए राजनांदगांव जिले के चारों ब्लाक में कुल 36 केंद्र बनाए गए थे। जिले से कुल 9 हजार 607 बच्चों ने पंजीयन कराया था, जिसमें 6 हजार 749 बच्चे उपस्थित रहे, तो वहीं 2858 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार राजनांदगांव ब्लाक में 3763 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2280 उपस्थित व 1483 अनुपस्थित रहे। वहीं डोंगरगांव ब्लाक में 1536 बच्चों ने पंजीयन कराया था, जिसमें 1269 उपस्थित और 267 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। डोंगरगढ़ में 2325 ने पंजीयन कराया था, जिसमें 620 अनुपस्थित रहे, तो 1705 बच्चे परीक्षा दिए हैं। वहीं छुरिया ब्लाक से 1983 बच्चों ने पंजीयन कराया था, जिसमें 1495 बच्चे उपस्थित रहे।
