राजनांदगांव- राजनांदगांव– आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर की सर्वेश्वर दास नगर निगम स्कूल मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के परिवहन व वन मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए। आज सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सर्वेश्वर दास नगर निगम स्कूल मैदान में आज किया गया जहां मंत्री मोहम्मद अकबर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं इस बार कोविड-19 के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाना अनिवार्य करने के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही इस कार्यक्रम में कोरोना वार्रियर्स को सम्मानित भी किया गया साथ ही समाज के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जिन्होंने कोरोना वायरस के दौरान लोगों की मदद की उनका सम्मान मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया।

मंत्री अकबर के द्वारा पुलिस की सलामी ली गई . प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी और शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ कोविड 19 के नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
